शाह ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई

शाह ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई

शाह ने लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई
Modified Date: June 22, 2026 / 08:33 pm IST
Published Date: June 22, 2026 8:33 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में तीन मंजिला एक व्यावसायिक इमारत में सोमवार को लगी आग में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

आग लगने की घटना में छात्रों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लखनऊ में आग लगने के कारण हुआ हादसा अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

लखनऊ में आग लगने की यह घटना, दक्षिण दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के कुछ हफ्तों बाद हुई, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

भाषा सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में