29 जून को फरार हुई थी शालिनी यादव, फैज़ल की फ़िज़ा बनकर आई सामने, मामले ने पकड़ा तूल

29 जून को फरार हुई थी शालिनी यादव, फैज़ल की फ़िज़ा बनकर आई सामने, मामले ने पकड़ा तूल

29 जून को फरार हुई थी शालिनी यादव, फैज़ल की फ़िज़ा बनकर आई सामने, मामले ने पकड़ा तूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 24, 2020 1:22 pm IST

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती के परिजनों ने रेंज आईजी से शिकायत कर युवती शालिनी यादव को बुलाने की मांग की है। युवती के भाई ने बताया कि शालिनी घर से 10 लाख रुपए लेकर भागी थी, हमारी मांग है कि शालिनी को कोर्ट में पेश किया जाए, भाई ने शालिनी से भी अपील की है कि वह घर लौट आए और परिवार उसे स्वीकार करने को तैयार है। मामले में आईजी रेंज ने जांच का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी, CWC की बैठक में फैसला

बता दें कि यह मामला कानपुर के जूही इलाके का है जहां पिछले दिनों कई ऐसे मामले आए हैं जिनमें धर्म परिवर्तन कर शादी की गई है। शालिनी के परिवार के अलावा एक और परिवार की दो लड़कियों को फंसाने की बात सामने आ रही है, इस मामले में भी आईजी ने जांच की बात कही है। शालिनी यादव उर्फ़ फिजा के भाई का कहना है कि उसका ब्रेन वाश किया गया है। उसे नहीं पता है कि परिवार और समाज के खिलाफ क्यों बोल रही है। मैं यह चाहता हूं कि प्रशासन शालिनी को बुलाए और फैसल से अलग रखकर बात की जाए। 

ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने खून से लिखा सोनिया गांधी को पत्र, कहा- राहुल गांधी…

शालिनी यादव उर्फ़ फिजा के गैर समुदाय के लड़के से शादी और धर्म परिवर्तन के मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है, एक वीडियो वायरल कर शालिनी यादव उर्फ़ फिजा ने अपील की थी कि उन्होंने फैसल से शादी अपनी मर्जी से की है। इस मामले में रविवार को बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता किदवई नगर थाने पहुंचे और आरोपी फैसल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। यह देख किदवई नगर थाना पुलिस (Police) के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर अन्य थानों की पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया। इस पूरे मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस जब तक फैसल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के आरोपों पर ओवैसी का जवाब, कहा- अब मुस्लिम कांग्रेसियो…

पुलिस के अनुसार कानपुर के बर्रा थाने इलाके में रहने वाली शालिनी यादव की मुलाकात 6 साल पहले घर के सामने बने गार्डन में फैसल से हुई थी, करीब 2 साल बाद फैसल किदवई नगर में रहने चला गया। बीते 29 जून को बाजार जाने के बहाने घर से निकली शालिनी पहले लखनऊ पहुंची और वहां से सीधे गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई। शालिनी ने फैसल से गाजियाबाद में पहले निकाह किया और फिर कोर्ट से रजिस्टर्ड मैरिज भी की। शालिनी ने जो कथित वीडियो वायरल किया है, उसके अनुसार उसने अपना धर्म परिवर्तन करते हुए इस्लाम को कुबूल किया और निकाह किया। 22 साल की शालिनी लगभग 6 साल से प्रेम संबंधों में थी। 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com