Shivamogga Blast: कई किमी तक महसूस किए गए विस्फोट के झटके, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
Shivamogga Blast: कई किमी तक महसूस किए गए विस्फोट के झटके, पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोट से हुए जानमाल के नुकसान पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचा रही है।
Read More News: Expiry हो जाएगी कोरोना वैक्सीन, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के सामने नई समस्या
शिवमोगा जिले में ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे विस्फोटक में बृहस्पतिवार रात धमाका हो गया था जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘शिवमोगा में जानमाल को हुए नुकसान से मैं दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचा रही है।’’
Read More News: क्या ट्रांसफर को लेकर एक पारदर्शी व्यवस्था नहीं बनाई जा सकती?
माना जा रहा है कि विस्फोटक खनन के उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। विस्फोट से ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

Facebook


