सिक्किम: सड़क धंसने के कारण लाचेन में फंसे 158 चालक बचाए गए

सिक्किम: सड़क धंसने के कारण लाचेन में फंसे 158 चालक बचाए गए

सिक्किम: सड़क धंसने के कारण लाचेन में फंसे 158 चालक बचाए गए
Modified Date: April 13, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: April 13, 2026 7:00 pm IST

गंगटोक, 13 अप्रैल (भाषा) उत्तरी सिक्किम के लाचेन में सड़क धंसने के कारण फंसे पर्यटक और निजी वाहनों के कुल 158 चालकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सभी वाहनों को भी वहां से बाहर निकाल लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पांच अप्रैल को चुंगथांग-लाचेन मार्ग पर तारम चू के पास सड़क धंसने के बाद उन वाहनों में फंसे कुल 1,321 पर्यटकों को नौ अप्रैल को ही बचा लिया गया था। उन्हें घटनास्थल पर बनाए गए एक अस्थायी पैदल पुल के जरिए निकाला गया था।

उन्होंने बताया कि वहां फंसे रह गए 114 चालकों और उनके वाहनों को रविवार को डोंगक्या ला दर्रे के रास्ते निकाला गया। इन वाहनों को जीरो पॉइंट, युमथांग, लाचुंग से होते हुए मंगन और फिर गंगटोक की ओर रवाना किया गया।

पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार को इसी मार्ग से 44 अन्य वाहनों को बाहर निकाला गया, जिनमें 24 पर्यटक और 17 निजी कारें शामिल थीं।

बचाव और निकासी के इस अभियान को सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), जिला प्रशासन, चालक संघों और पर्यटन हितधारकों के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में