सिसोदिया को विकास कार्यों के लिए धन आवंटन के लिहाज से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति

सिसोदिया को विकास कार्यों के लिए धन आवंटन के लिहाज से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति

सिसोदिया को विकास कार्यों के लिए धन आवंटन के लिहाज से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति
Modified Date: October 19, 2023 / 07:03 pm IST
Published Date: October 19, 2023 7:03 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपने विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं के लिए धन आवंटन के लिहाज से बृहस्पतिवार को दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी।

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने सिसोदिया के एक आवेदन पर आदेश जारी किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी संख्या 8 (सिसोदिया) की ओर से दाखिल आवेदन पर उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कुछ विकास परियोजनाओं के लिए धन आवंटन से जुड़े कुछ दस्तावेजों पर अदालत की निगरानी में हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी गयी है।’’

न्यायाधीश ने इससे पहले अगस्त में सिसोदिया के इसी तरह के आवेदन को स्वीकार कर लिया था।

सिसोदिया इस समय कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। इनकी जांच क्रमश: सीबीआई और ईडी कर रही हैं।

भाषा

वैभव रंजन

रंजन


लेखक के बारे में