Six policemen death: सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Six policemen deid in road accident : सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत, एक घायल

Six policemen death: सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Six policemen deid in road accident

Modified Date: November 19, 2023 / 03:39 pm IST
Published Date: November 19, 2023 2:18 pm IST

Six policemen death in road accident : जयपुर, 19 नवंबर।  राजस्थान के चुरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज्य के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

पुलिस महानिदेशक ने एक बयान में बताया कि झुंझुनूं में ड्यूटी पर जा रहे सात पुलिसकर्मियों की गाड़ी हाइवे पर ट्रोले से टकराई। इसमें छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में नागौर जिले के खींवसर थाना के पुलिसकर्मी रामचंद्र, कुंभाराम, थानाराम, लक्ष्मण सिंह और सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई और कांस्टेबल सुखराम और हेड कांस्टेबल सुखराम घायल हो गये। घायलों को ‘ग्रीन कॉरिडोर’ से जोधपुर एसडीएम अस्पताल के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही कांस्टेबल की मौत हो गई, लेकिन हेड कांस्टेबल सुखराम का उपचार जारी है।

read more: Bhind News: मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस प्रत्याशी के भाई के साथ हुई मारपीट, कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक को घायलों का समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।

चुरू के जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के अनुसार, पुलिसकर्मियों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘आज सुबह-सुबह चूरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिसकर्मियों के हताहत होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

read more: Morena News : दो पक्षों में मारपीट…रास्ते को लेकर हुआ विवाद | 6 से ज्यादा घायल


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com