सोडियम की अधिकता, फलों की कम मात्रा के चलते 2023 में 59 लाख लोगों की हृदय रोग से मृत्यु हुई

सोडियम की अधिकता, फलों की कम मात्रा के चलते 2023 में 59 लाख लोगों की हृदय रोग से मृत्यु हुई

सोडियम की अधिकता, फलों की कम मात्रा के चलते 2023 में 59 लाख लोगों की हृदय रोग से मृत्यु हुई
Modified Date: April 23, 2026 / 07:16 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:16 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) सोडियम की अधिकता, फलों की कम मात्रा और साबुत अनाज की कमी वाले आहार के कारण 2023 में विश्व में 59.1 लाख लोगों की हृदय संबंधी रोगों से मौत हुई। यह बात एक अध्ययन में कही गई है।

चीन के बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के अनुसंधानकर्ताओं सहित अन्य अनुसंधानकर्ताओं ने ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज स्टडी 2023’ के आंकड़ों का विश्लेषण किया और 33 वर्षों की अवधि में 13 आहार संबंधी जोखिम कारकों का मूल्यांकन किया।

खान-पान संबंधी हृदय रोगों से होने वाली मौतों की कुल संख्या चीन में सबसे अधिक 13.6 लाख थी, जबकि भारत में यह संख्या 11.1 लाख थी।

‘इनोवेशन न्यूट्रिशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित विश्लेषण से यह भी पता चला है कि ‘इस्केमिक’ हृदय रोग और ‘स्ट्रोक’ खराब खान-पान की आदतों के प्राथमिक परिणाम हैं।

इस अध्ययन में एक स्पष्ट लैंगिक अंतर को भी उजागर किया गया, जिसमें लगभग सभी क्षेत्रों में पुरुषों को महिलाओं की तुलना में आहार संबंधी समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ा।

बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बिग डेटा सेंटर से संबद्ध गुओशुआंग फेंग ने कहा, ‘‘हमारे निष्कर्ष इस बात पर जोर देते हैं कि आहार की गुणवत्ता में सुधार वैश्विक हृदय रोग निवारण का एक मुख्य विषय होना चाहिए।’’

फेंग ने कहा, ‘‘बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण मृत्यु दर में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन कुल मिलाकर इसका बोझ बहुत बड़ा है…।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने लिखा कि वैश्विक स्तर पर, सोडियम का अधिक सेवन हृदय संबंधी बीमारियों का प्रमुख कारण था। इसके बाद फलों और साबुत अनाज की कमी वाला आहार था जिसके कारण कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए।

भाषा नेत्रपाल अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में