सोमनाथ मंदिर सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव का कालातीत प्रतीक है : सैनी

सोमनाथ मंदिर सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव का कालातीत प्रतीक है : सैनी

सोमनाथ मंदिर सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव का कालातीत प्रतीक है : सैनी
Modified Date: May 11, 2026 / 08:57 pm IST
Published Date: May 11, 2026 8:57 pm IST

कुरुक्षेत्र, 11 मई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक पूजा स्थल नहीं है, बल्कि भारत की सनातन चेतना, अडिग आस्था और राष्ट्रीय आत्मसम्मान का कालातीत प्रतीक है, जिसने हर आक्रमण, संघर्ष और विपत्ति के बाद देश को और मजबूती से खड़ा होने की प्रेरणा दी है।

यहां पेहोवा में स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाई में आयोजित राज्य स्तरीय ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी वर्षभर का राष्ट्रीय समारोह भारत की आध्यात्मिक जागृति, सांस्कृतिक पुनरुत्थान और सभ्यतागत निरंतरता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सोमनाथ मंदिर से हुए लाइव प्रसारण को भी देखा, जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है और भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में