बेटे ने अपने ही मां बाप के साथ किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

Rajasthan Crime News: बेटे ने अपने ही मां बाप के साथ किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें!

बेटे ने अपने ही मां बाप के साथ किया ऐसा काम, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

UP News

Modified Date: May 8, 2024 / 03:47 pm IST
Published Date: May 8, 2024 3:43 pm IST

कोटा: Rajasthan Crime News राजस्थान के बारां शहर में पेंशन और संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार रात नकोडा कॉलोनी में हुई जब आरोपी गगेंद्र गौतम (50) और उसके माता-पिता के बीच संपत्ति को लेकर कहासुनी हुई।

Read More: Korba Latest News: डॉ महंत पर BJP का पलटवार.. कहा, ‘शेरनी तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती जब तक उसे छेड़ा ना जाए’..

Rajasthan Crime News वृत्त निरीक्षक (सीआई) राम विलास मीणा ने कहा कि पेंशन के पैसे और संपत्ति को लेकर बहस बढ़ने के बाद गौतम ने माता-पिता के साथ कथित तौर पर मार-पीट की और उनके सिर दीवार पर दे मारे। उन्होंने कहा कि बाद में गौतम ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पूर्व ग्राम पंचायत सचिव प्रेमबिहारी गौतम (75) और उनकी पत्नी देवकी बाई (72) के रूप में हुई है।

Read More: Google Wallet: भारत में लॉन्च हुआ ‘गूगल वॉलेट’, गूगल Pay से है बिल्कुल अलग, यहां देखें फीचर्स

गौतम के छोटे भाई की शिकायत के आधार पर गौतम, उसकी पत्नी और उनके बच्चों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मीणा ने कहा कि उन्होंने पाया कि गौतम की पत्नी और बच्चे पहले ही घर छोड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि गौतम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है जबकि उसकी पत्नी और बच्चों का अभी पता नहीं चल पाया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।