बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या की और जहर खाकर आत्महत्या की

बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या की और जहर खाकर आत्महत्या की

बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या की और जहर खाकर आत्महत्या की
Modified Date: August 27, 2024 / 08:01 pm IST
Published Date: August 27, 2024 8:01 pm IST

जयपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान में चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक ने कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी और बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी मदन लाल बिश्नोई ने बताया कि भाखरा गांव में मानसिंह (35) ने घरेलू विवाद के बाद अपने पिता महेंद्र सिंह (60) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी और बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि इस संबंध मानसिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में