Sonam Wangchuk Health Update: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, 21 दिनों से थे हड़ताल पर, जानें क्या हुआ

Sonam Wangchuk Health Update: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, 21 दिनों से थे हड़ताल पर, जानें क्या हुआ

Sonam Wangchuk Health Update: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, 21 दिनों से थे हड़ताल पर, जानें क्या हुआ

Sonam Wangchuk Health Update: अचानक अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, 21 दिनों से थे हड़ताल पर, जानें क्या हुआ /image: Social Media

Modified Date: July 18, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: July 18, 2026 9:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • भूख हड़ताल के 21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
  • दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह के बाद कराया भर्ती
  • पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक स्थल खाली करने की अपील की

दिल्ली। Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली के जंतर-मंतर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, दिल्ली पुलिस ने भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। आज सुबह पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। पुलिस ने जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि वहां से हट जाएं।

 

हाई कोर्ट के निर्देश पर अस्पताल ले गई पुलिस

Sonam Wangchuk Health Update दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि- हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मची; हालाँकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें।

 

 Sonam Wangchuk Health Update बता दें कि सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। दो दिन पहले आई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका वजन 8 किलो से अधिक घट गया था और उनकी सेहत बिगड़ रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.