सवाल आपका है

Prayagraj Mahakumbh Stampede Update : ‘संयम और धैर्य से काम लें..’ महाकुंभ में भगदड़ को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ट्वीट, सीएम योगी से की ये अपील

Akhilesh Yadav on BJP | Source : Akhilesh Yadav X Handle

Akhilesh Yadav on BJP | Source : Akhilesh Yadav X Handle

महाकुंभ नगरः Prayagraj Mahakumbh Stampede Update : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी आमवस्या पर बुधवार को अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें करीब 15 लोगों की मौत की खबर है। कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने तीसरी बार सीएम योगी से फोन पर बात की और मौजूदा हालातों की जानकारी ली है। अब इस मामले में सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया है।

read more : Saurabh Sharma Case Latest Update : सौरभ शर्मा केस में बड़ा अपडेट.. सहयोगी शरद जायसवाल को आज कोर्ट में पेश कर सकती है लाकायुक्त पुलिस, खुल सकते हैं कई राज 

अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि! हमारी सरकार से अपील है कि गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए। मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए। ⁠जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं। हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।

सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे। हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।

 

Exit mobile version