तेज रफ्तार टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, छह घायल
तेज रफ्तार टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, छह घायल
उदयपुर, दो अप्रैल (भाषा) उदयपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने राजमार्ग पर कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा देबारी राजमार्ग पर हुआ, जहां टैंकर नियंत्रण खो बैठा और उसने कई वाहनों से टक्कर मार दी।
प्रताप नगर थाने के प्रभारी पूरण सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों में चार से पांच कारें, एक लोडिंग टेम्पो और मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि दो कारें और एक बाइक टक्कर के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
सिंह ने बताया कि घायलों को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि टैंकर के ब्रेक फेल हो गए थे। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
भाषा बाकोलिया राजकुमार नोमान
नोमान

Facebook


