सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने शशि थरूर को मानद डी. लिट की उपाधि से सम्मानित किया

Ads

सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय ने शशि थरूर को मानद डी. लिट की उपाधि से सम्मानित किया

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 12:05 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 12:05 AM IST

कोलकाता, 21 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद शशि थरूर को शनिवार को कोलकाता के सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में मानद डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने भारत में अपनी पहली मानद डॉक्टरेट उपाधि बताया।

यह समारोह न्यू टाउन स्थित बिस्व बांग्ला सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया गया, जहां 1,052 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपाधियां प्रदान की गईं। पच्चीस पीएचडी शोधार्थियों को सम्मानित किया गया और 17 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में थरूर ने कहा कि ‘डॉक्टरेट ऑफ लिटरेचर’ (मानद उपाधि) प्राप्त करके वह ‘अत्यंत सम्मानित’ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सात साल पहले वह विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में वक्ता थे।

उन्होंने कहा, ‘मैंने कड़ी मेहनत से एक डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है और कुछ अन्य मानद उपाधियां प्राप्त की हैं, लेकिन भारत में यह मेरी पहली मानद डॉक्टरेट है और यहां के पूर्व छात्र होने के रूप में इसे प्राप्त करना और भी अधिक मूल्यवान है।’

भाषा

शुभम वैभव

वैभव