मोतिहारी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मोतिहारी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मोतिहारी के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्रावास में छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Modified Date: May 21, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: May 21, 2026 10:25 pm IST

मोतिहारी, 21 मई (भाषा) बिहार के मोतिहारी जिले में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की तृतीय वर्ष की एक छात्रा की बृहस्पतिवार को छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा गांव निवासी रिमी कुमारी के रूप में की गई है।

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने बताया, ‘‘यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे हुई। कॉलेज प्रशासन छात्रा को तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम छात्रावास पहुंची और वहां से छात्रा का मोबाइल फोन, दुपट्टा तथा अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी छात्रावास पहुंची, जहां विशेषज्ञों ने छात्रा के कमरे से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।’’

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

सं भाषा कैलाश

गोला

गोला


लेखक के बारे में