राजस्थान के बाड़मेर में छात्र का अपहरण कर मारपीट: पुलिस
राजस्थान के बाड़मेर में छात्र का अपहरण कर मारपीट: पुलिस
जयपुर, 23 फरवरी (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक छात्र का दिन दहाड़े अपहरण कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के जैसर गांव की है। पीड़ित छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए आया था तो तीन-चार लोग उसे जबरदस्ती एक वाहन में बंधक बनाकर ले गए।
पुलिस ने कहा कि छात्र बाद में घायल अवस्था में मिला और उसे बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक नितिन आर्य ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही है।
उन्होंने कहा, ‘पहली नजर में, मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है लेकिन जांच की जा रही है।”
भाषा
पृथ्वी रवि कांत

Facebook


