दक्षिण गोवा में मोटरसाइकिल के तेल टैंकर से टकराने से छात्र की मौत, एक अन्य घायल

दक्षिण गोवा में मोटरसाइकिल के तेल टैंकर से टकराने से छात्र की मौत, एक अन्य घायल

दक्षिण गोवा में मोटरसाइकिल के तेल टैंकर से टकराने से छात्र की मौत, एक अन्य घायल
Modified Date: March 29, 2026 / 02:51 pm IST
Published Date: March 29, 2026 2:51 pm IST

पणजी, 29 मार्च (भाषा) दक्षिण गोवा में एक मोटरसाइकिल के तेल टैंकर से टकराने से बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी के 26 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम करीब 5.15 बजे जुआरी नगर क्षेत्र के उपासनगर में एक चौराहे के पास हुई। उन्होंने कहा कि टैंकर उपासनगर से वास्को शहर की ओर जा रहा था, तभी चालक पेड्रो इवो मेडिरा (66) ने कथित तौर पर सामने से आ रहे वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखे बिना अपना वाहन दूसरी लेन में प्रवेश कराने के लिए दाहिने ओर मोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि करण नरसिम्हा मूर्ति बीट्स पिलानी परिसर से वर्ना की ओर जा रहे थे और टैंकर के पीछे बाईं ओर से टकरा गए।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मूर्ति और उनके मित्र एवं बीट्स पिलानी के ही छात्र सोहम अधिकारी (26) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मूर्ति ने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि सोहम अधिकारी का बंबोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

भाषा अमित शफीक

शफीक


लेखक के बारे में