Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal: महाठग सुकेश की केजरीवाल को खुली चेतावनी, कहा- ‘3 और घोटालों का करूंगा पर्दाफाश’, जानिए पूर्व सीएम को लिखे लेटर में किन घोटालों का है जिक्र?
Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal: महाठग सुकेश की केजरीवाल को खुली चेतावनी, कहा- '3 और घोटालों का करूंगा पर्दाफाश', जानिए पूर्व सीएम को लिखे लेटर में किन घोटालों का है जिक्र?
Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal: महाठग सुकेश की केजरीवाल को खुली चेतावनी, कहा- '3 और घोटालों का करूंगा पर्दाफाश', जानिए पूर्व सीएम को लिखे लेटर में किन घोटालों का है जिक्र? /image: Social Media
- तिहाड़ जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को पत्र लिखकर नए खुलासों का दावा किया
- पत्र में तीन अन्य प्रमुख विभागों से जुड़े कथित घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने की चेतावनी दी गई
- सुकेश ने अपने पुराने दावों, दिल्ली जल बोर्ड और 2015-16 के कथित राजनीतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया
नई दिल्ली। Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal: धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को जेल से ही एक पत्र लिखा है। लेटर में उसने पार्टी से जुड़े तीन और घोटाले उजागर करने की चेतावनी दी है।
तीन और घोटाले उजागर करूंगा (Delhi Jal Board Scam)
Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal 2021-22 के खुलासे सही साबित होने के बाद सुकेश ने पत्र में लिखा कि- शराब नीति मामले के बाद अब जल बोर्ड से जुड़े घोटालों का जिक्र किया। सुकेश ने चेतावनी दी कि तीन अन्य प्रमुख विभागों में उनके तीन और घोटालों और भ्रष्टाचार का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आप पार्टी को स्कैम की एनीटाइम, ऑलवेज पार्टी बताया है।
पंजाब को फिर से बेवकूफ बनाने की बात भूल जाइए (Sukesh Chandrashekhar Letter)
पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि पंजाब को फिर से बेवकूफ बनाने की बात भूल जाइए। दिल्ली में जो हुआ, पंजाब में आपकी अकड़ और आपकी घोटाले वाली पार्टी के खिलाफ इससे भी ज्यादा गुस्सा दिखेगा। आप लोग भ्रम में हो सकते हैं, लेकिन मुझे सब याद है। मैं जल्द ही आपको चौंकाऊंगा। सुकेश ने कहा कि केजरीवाल के ‘छद्म’ द्वारा देश की युवा पीढ़ी को उकसाने की चाल सफल नहीं होगी। उन्होंने धमकी दी कि वह सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री का पर्दाफाश करेंगे।
सुकेश ने अपने पत्र में 2015 और 2016 में आप के संस्थापकों के साथ अपने जुड़ाव का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उन्हें चौंका देंगे। सुकेश ने यह भी लिखा कि वह देश के भविष्य, यानी युवा भाइयों और बहनों को मूर्ख नहीं बनने देंगे। उन्होंने केजरीवाल और उनकी पार्टी को बेनकाब करने की धमकी दी।
दिल्ली पुलिस ने 2017 में किया था गिरफ्तार (Tihar Jail News)
Sukesh Chandrashekhar Latest News सुकेश चंद्रशेखर अभी तिहाड़ जेल में बंद है , उन पर कई मामलों में आपराधिक मामले चल रहे हैं। 2017 में AIADMK के दो पत्ती चुनाव चिह्न मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 2021 में सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इसके बाद उस पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया। ED की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से एक्ट्रेस जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। (Sukesh Chandrashekhar Letter to Arvind Kejriwal)
ये भी पढ़ें
- CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन
- Teacher Slaps Child Death In Visakhapatnam: होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने जड़ा थप्पड़, 6 साल के मासूम की मौत! सामने आया क्लासरूम का CCTV वीडियो, आप भी देखें
- Delhi Police Encounter Today: राजधानी में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटरों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांग रहे थे रंगदारी, पुलिस ने ऐसे किया गेम ओवर

Facebook


