सुषमा स्वराज को लेकर 12 मिनट तक गायब रहा प्लेन, अफरातफरी

सुषमा स्वराज को लेकर 12 मिनट तक गायब रहा प्लेन, अफरातफरी

सुषमा स्वराज को लेकर 12 मिनट तक गायब रहा प्लेन, अफरातफरी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: June 3, 2018 2:17 pm IST

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को जिस वीवीआईपी मेघदूतप्लेन से त्रिवेन्द्रम से मॉरीशस जा रही थी, उसका संपर्क कुछ मिनटों के लिए दुनिया से कट गया था। मॉरिशस हवाई क्षेत्र में हुई इस घटना से मॉरीशस में अफरा तफरी मच गई जबकि भारत में इस बात की खबर ही नहीं थी।

दरअसल सुषमा विमान एम्ब्रायर 135 लीगेसीपर सवार थीं और इस विमान का संपर्क मॉरीशस हवाई यातायात नियंत्रण कंट्रोल से कुछ देर के लिए टूट गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया के एक अफसर ने जानकारी दी कि आमतौर पर समुद्री एयरस्पेस के ऊपर 30 मिनट तक अगर किसी प्लेन से संपर्क टूटा रहे तो एटीसी विमान के गायब होने का ऐलान कर देता है। वहीं सुषमा का विमान जब मॉरीशस के एयरस्पेस में दाखिल हुआ तो वहां के एटीसी के साथ करीब 12 मिनट तक संपर्क नहीं हो सका। ऐसे में मॉरीशस ऑथरिटी ने इमरजेंसी अलार्म बटन दबाया।

यह भी पढ़ें : रेलमंत्री की अफसरों को चेतावनी- ट्रेनों की लेटलतीफी सुधारें, नहीं तो पदोन्नति पर पड़ेगा असर

 

इधर भारतीय के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। जबकि खबरों के मुताबिक मॉरीशस ने इसके बाद आईएनसीईआरएफए अलॉर्म की घोषणा कर दी। उन्होंने चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया क्योंकि फ्लाइट चेन्नई एयर ट्रैफिक कंट्रोल ही आखिरी बार संपर्क में थी।

बता दें कि सुषमा ब्रिक्स और भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) की मंत्रिस्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए भारत से दक्षिण अफ्रीका जा रही थीं। उनके विमान को दिल्ली-त्रिवेंद्रम-मॉरीशस-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन स्टॉप लेने पड़े।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में