बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या चिंताजनक : रेखा गुप्ता

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या चिंताजनक : रेखा गुप्ता

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या चिंताजनक : रेखा गुप्ता
Modified Date: May 7, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: May 7, 2026 3:24 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या पर बृहस्पतिवार को चिंताई जताई और कहा कि पार्टी के एक भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि बंगाल में शांति, सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 48 घंटे के भीतर हुई चौंकाने वाली घटना के बाद तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आईं और इलाके में तनाव बढ़ गया।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, “बंगाल में हाल की घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। हमारे वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी जी के सहयोगी की हत्या कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। राजनीतिक मतभेदों के बीच हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हम विश्वास करते हैं कि दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई होगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। हमारे एक भी कार्यकर्ता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

हाल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में