तमिलनाडु: अभिनेता मुथुकलाई ने अपनी बीमार पत्नी के लिए मुख्यमंत्री से चिकित्सा सहायता की अपील की
तमिलनाडु: अभिनेता मुथुकलाई ने अपनी बीमार पत्नी के लिए मुख्यमंत्री से चिकित्सा सहायता की अपील की
चेन्नई, 16 मई (भाषा) तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने गंभीर रूप से बीमार अपनी पत्नी को बचाने के लिए शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भावुक अपील करते हुए तत्काल उन्नत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुथुकलाई की 47 वर्षीय पत्नी मालथी को मस्तिष्क में रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके लिए तत्काल सर्जरी की आवश्यकता है।
बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद हुए गंभीर संक्रमण के कारण मालथी पिछले 17 दिनों से बेहोश हैं और उन्हें सांस लेने में सहायता के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अभिनेता ने मुख्यमंत्री से पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए सभी आवश्यक उन्नत चिकित्सा सुविधा और सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुथुकलाई ने विजय के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘मिनसारा कन्ना’, ‘थमिजन’, ‘यूथ’, ‘भगवती’ और ‘सुरा’ शामिल हैं।
भाषा जितेंद्र संतोष
संतोष

Facebook


