DMK Viral Video: ये तो हद हो गई…! ले रहे थे शपथ.. तभी पार्षद ने की महिला की चूड़ी चुराने की कोशिश, सियासत हुई गर्म, देखें ये वीडियो
ये तो हद हो गई...! ले रहे थे शपथ.. तभी पार्षद ने की महिला की चूड़ी चुराने की कोशिश, Tamil Nadu DMK Viral Video: Councillor tries to steal woman's bangles
- तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच हिंदी भाषा को लेकर विवाद
- जबरदस्ती हिंदी थोपे जाने का लगा रहे हैं आरोप
चेन्नईः Tamil Nadu DMK Viral Video तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच हिंदी भाषा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमिलनाडु के नेता केंद्र सरकार जबरदस्ती हिंदी थोपे जाने का आरोप लगा रहे हैं और हिंदी के खिलाफ शपथ भी ले रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेता कुछ ऐसी हरकत रहे हैं, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद इस सियासत भी गर्म हो गई है। भाजपा ने DMK पर करारा हमला बोला है।
Tamil Nadu DMK Viral Video मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदी भाषा को लेकर मचे घमासान के बीच तमिलनाडु के कुन्नूर नगर परिषद में एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसमें कुन्नूर नगर परिषद के वार्ड 25 के DMK पार्षद जाकिर हुसैन भी शामिल हुए। सामूहिक शपथ ग्रहण के दौरान द्रविड़ मुनेत्र कड़गम नेता एक महिला पार्षद की हाथ से चुड़ी निकालने लग गए। जब एक महिला ने उनके प्रयास को विफल कर दिया, तब भी उन्होंने दोबारा चूड़ी उतारने की कोशिश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इस सियासत भी गर्म हो गई है।
DMK पार्षद पर चोरी का आरोप
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कुन्नूर नगर परिषद के वार्ड 25 के DMK पार्षद जाकिर हुसैन को एक महिला की चूड़ी चुराने की कोशिश करते हुए दिखाया गया। अन्नामलाई ने पोस्ट में लिखा, “हिंदी विरोध की आड़ में DMK पार्षद चूड़ियाँ चुरा रहे हैं। ‘थिरुट्टा’ (चोर) और DMK को कभी अलग नहीं किया जा सकता!” अन्नामलाई की पोस्ट को अब तक 1.34 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों बार रीट्वीट किया गया है। वहीं कुछ यूजर्स ने अन्नामलाई के आरोपों का समर्थन किया और लिखा, “DMK और चोरी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।” वहीं, कुछ लोगों ने DMK नेताओं से इस घटना पर जवाब देने की मांग की।
Read More : Loudspeaker Banned In Mosque: रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं बजेगा लाउडस्पीकर, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
छिड़ी राजनीतिक बहस
कुछ यूजर्स ने इस घटना को द्रविड़ राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि इस विचारधारा ने तमिल संस्कृति को “चुरा” लिया है। एक यूजर ने लिखा, “द्रविड़ आंदोलन ने हिंदू मंदिरों, संगीत, नृत्य और साहित्य को अपनी धरोहर बता दिया, जबकि यह सब पहले से मौजूद था।” दूसरी ओर, कुछ लोगों ने DMK पर महिलाओं के खिलाफ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा, “दूसरी पार्टियों में 10% लोग महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं, लेकिन DMK में यह संख्या 90% तक है।”
▶️चेन्नई : तमिलनाडु में डीएमके नेता की एक चौंका देने वाली करतूत सामने आई है। उनकी इस करतूत का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह डीएमके पार्षद जाकिर हुसैन हैं। वह हिंदी भाषा के खिलाफ प्रतिज्ञा में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान कई डीएमके नेता और महिला नेता भी मौजूद थीं। प्रतिज्ञा लेते… pic.twitter.com/UevUiG6fjE
— IBC24 News (@IBC24News) March 5, 2025

Facebook


