Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, थोड़ी देर में सांगठनिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, थोड़ी देर में सांगठनिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Rahul Gandhi CG Visit: छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, थोड़ी देर में सांगठनिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Rahul Gandhi CG Visit | Photo Credit: AI

Modified Date: June 21, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: June 21, 2026 3:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया
  • शाम 6:45 बजे फ्लाइट से रवाना हों

रायपुर: Rahul Gandhi CG Visit Live लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे (Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit) पर है। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वे सीधे अभनपुर पहुंचे। जहां कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महिला कांग्रेस ने भी उनका आरती उतारकर स्वागत किया। जिसके बाद अब वे कांग्रेस के एक बड़े सांगठनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Rahul Gandhi CG Visit Live अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में प्रदेशभर के नवनियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।

6:45 को वापस लौटेंगे दिल्ली

अभनपुर में बैठक खत्म करने के बाद राहुल गांधी शाम 5:30 बजे वापस रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे शाम 6:45 बजे की नियमित फ्लाइट से दिल्ली लौट जाएंगे। राहुल गांधी के इस वीआईपी दौरे को देखते हुए रायपुर से लेकर अभनपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।