तमिलनाडु चुनाव: नेताओं और अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन सहित अन्य ने डाले वोट

तमिलनाडु चुनाव: नेताओं और अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन सहित अन्य ने डाले वोट

तमिलनाडु चुनाव: नेताओं और अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन सहित अन्य ने डाले वोट
Modified Date: April 23, 2026 / 03:38 pm IST
Published Date: April 23, 2026 3:38 pm IST

चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के शीर्ष नेताओं और फिल्म एवं संगीत जगत की हस्तियों ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान किया।

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, टीवीके. प्रमुख विजय, एएमएमके प्रमुख टीटीवी दिनाकरन ने चेन्नई में मतदान किया। वहीं, अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने सेलम में मतदान किया।

एमडीएमके संस्थापक वाइको और उनके बेटे दुरई वाइको ने तेनकासी जिले के कलिंगपट्टी में वोट डाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने शिवगंगा जिले में मतदान किया।

द्रमुक सांसद कनिमोई, पीएमके नेता अंबुमणि रामदास और डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने सुबह मतदान शुरू होने के तुरंत बाद यहां मतदान किया।

मशहूर संगीतकार इलैयाराजा, अभिनेता रजनीकांत, कमल हासन, अजित कुमार, आर. सरथकुमार, राधिका सरथकुमार, धनुष, विक्रम और शिवकार्तिकेयन ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अभिनेता विजय सेतुपति ने मतदान को एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए चेन्नई में अपना वोट डाला।

उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मतदान किया। चेन्नई की मेयर आर. प्रिया समेत द्रमुक के कई प्रमुख नेताओं ने भी अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान करने वाली फिल्मी हस्तियों में प्रदीप रंगनाथन, योगी बाबू, सूर्या और जोथिका तथा त्रिशा कृष्णन भी शामिल हैं।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में