तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा भंग की

तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा भंग की

तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं विधानसभा भंग की
Modified Date: May 6, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: May 6, 2026 9:35 pm IST

चेन्नई, छह मई (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बुधवार को राज्य की 16वीं विधानसभा भंग कर दी। लोक भवन ने यह जानकारी दी।

राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और परिणाम चार मई को घोषित किए गए। सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को विजय के नेतृत्व वाली नयी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने हरा दिया । टीवीके को 108 सीटें मिली हैं । द्रमुक को 59 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

लोक भवन के अनुसार, राज्यपाल ने पांच मई 2026 से 16वीं तमिलनाडु विधानसभा को भंग कर दिया है।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में