तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद काफिला छोटा किया

तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद काफिला छोटा किया

तमिलनाडु के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद काफिला छोटा किया
Modified Date: May 16, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: May 16, 2026 5:09 pm IST

चेन्नई, 16 मई (भााषा) तमिलनाडु के राज्यपाल आर विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देशों के बाद, उन्हें आवंटित पुलिस सुरक्षा वाहनों की संख्या कम कर दी गई है।

लोक भवन के सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील के अनुरूप है।

इससे पहले, आधिकारिक कार्यों, सरकारी और निजी कार्यक्रमों के दौरान राज्यपाल के साथ दस पुलिस सुरक्षा वाहनों का एक काफिला होता था। नये निर्देश के अनुरूप, काफिले में वाहनों की संख्या घटाकर चार कर दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक बसों और कार पूलिंग का उपयोग करके पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में