तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख ने निर्वाचन आयोग से मतदान के घंटे बढ़ाने का अनुरोध किया
तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख ने निर्वाचन आयोग से मतदान के घंटे बढ़ाने का अनुरोध किया
चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान का समय दो घंटे बढ़ाकर रात आठ बजे तक करने का अनुरोध किया।
उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को मतदान करने में सुविधा प्रदान करने के लिए आपातकालीन सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
विजय ने कहा, ‘कई मतदान केंद्रों से ऐसी खबरें मिल रही हैं कि मतदाता अपना वोट डालने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं लेकिन मतदान प्रक्रिया धीमी है। इस तरह की देरी से मतदाता हतोत्साहित हो सकते हैं, जिससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ सकता है।’
उन्होंने यह भी कहा कि मतदान केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करने के लिए पर्यवेक्षक अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी अनावश्यक देरी के सुचारु और प्रभावी ढंग से पूरी हो सके।
भाषा
प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


