School Timing Change: राजधानी में अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?
School Timing Change: राजधानी में अब सुबह इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जिला प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?
School Timing Change | Photo Credit: IBC24
- राजस्थान में तापमान 41–43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
- उत्तरी राजस्थान में 23–25 अप्रैल तक हीट वेव अलर्ट
- जयपुर में स्कूल का समय बदलकर सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक किया गया
जयपुर: School Timing Change राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से कई इलाकों में उष्णलहर (हीट वेव) की (Heat Wave Alert) चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में कई दिन से अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है जो कि सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है।
उष्णलहर की चेतावनी
इसके अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी के आसार हैं। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है, जबकि उत्तरी राजस्थान में 23-25 अप्रैल को कहीं-कहीं उष्णलहर की चेतावनी जारी की गई है।
जयपुर में बदला स्कूल टाइम (School Timing Change)
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में आज भी धूलभरी तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस बीच, राज्य की राजधानी जयपुर में गर्मी के तीखे तेवर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जयपुर जिले में 27 अप्रैल से राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


