तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने ‘वंदे मातरम’ के विरोध पर सवाल उठाया, ‘हिंदू राष्ट्र’ का किया आह्वान

तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने ‘वंदे मातरम’ के विरोध पर सवाल उठाया, ‘हिंदू राष्ट्र’ का किया आह्वान

तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने ‘वंदे मातरम’ के विरोध पर सवाल उठाया, ‘हिंदू राष्ट्र’ का किया आह्वान
Modified Date: March 28, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: March 28, 2026 7:31 pm IST

हैदराबाद, 28 मार्च (भाषा) तेलंगाना के विधायक टी. राजा सिंह ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाने का विरोध करने वालों पर निशाना साधा तथा सवाल किया कि भारत ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ क्यों नहीं बन सकता।

यहां राम नवमी की शोभायात्रा में गोशामहल के विधायक ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और ‘‘भारत माता की जय’’ का नारे लगाने का विरोध नहीं करना चाहिए तथा ‘‘लव जिहाद’’ जैसी गतिविधियों में भी शामिल नहीं होना चाहिए।’’

‘‘लव जिहाद’’ शब्द का उपयोग दक्षिणपंथी समूहों द्वारा मुस्लिम पुरुषों द्वारा हिंदू महिलाओं को प्रेम संबंधों और विवाह के जाल में फंसाकर उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने की साजिश का आरोप लगाने के लिए किया जाता है।

सिंह ने पूछा, ‘‘क्या ‘भारत माता की जय’ का नारा या वंदे मातरम गीत गाने से किसी का धर्म खतरे में पड़ जाता है?’’

हिंदुओं से जातिगत मतभेदों को दरकिनार करते हुए ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ की प्राप्ति की दिशा में काम करने का आह्वान करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब दुनिया में 57 इस्लामी देश हैं, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों घोषित नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई भारत या मेरे धर्म को बुरी नीयत से देखने की हिम्मत करता है, तो हम उसे नहीं बख्शेंगे।’’

सिंह ने आदित्य धर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर 2’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अतीत में फिल्में भारत को कमजोर करने के लिए बनाई जाती थीं, लेकिन अब फिल्में देश में ‘‘100 करोड़ हिंदुओं को जगाने’’ के लिए बनाई जा रही हैं।

सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष के चयन की आलोचना करते हुए पार्टी छोड़ देने के बाद पिछले साल पार्टी ने भी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

भाषा यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में