पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आतंकियों ने किया ग्रैनेड से हमला, एएसआई शहीद
पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात जवानों पर आतंकियों ने किया ग्रैनेड से हमला, एएसआई शहीद
श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर के नौगाम में आतंकियों ने सीआईएसएफ के जवानों पर हमला किया है। आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक एएसआई राजेश कुमार शहीद हो गए। यह हमला आधी रात को हुआ। सीआईएसएफ की ये टीम पावर ग्रिड की सुरक्षा में तैनात थी।
बता दें कि इससे पहले 25 अक्टूबर को ही आतंकियों ने सेना के एक कैंप पर हमला किया था। त्राल स्थित इस कैंप पर हुए इस हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ था। यह हमला आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने किया था।
यह भी पढ़ें : सरकार ने राफेल डील प्रक्रिया की सारी जानकारी सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी
वहीं 18 अक्टूबर की रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भी आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया था। इस विस्फोट में सेना के 7 जवान घायल हो गए थे। यह हमला भी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने किया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


