Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony : द्रमुक के साथियों ने थामा हाथ, थलापति के सिर सजेगा ताज, पांच दिन की कशमकश के बाद राहुल गांधी की मौजूदगी में विजय का होगा राजतिलक

तमिलनाडु की राजनीति में पांच दिनों से जारी सियासी अनिश्चितता के बाद TVK प्रमुख Vijay आज चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। द्रमुक गठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony : द्रमुक के साथियों ने थामा हाथ, थलापति के सिर सजेगा ताज, पांच दिन की कशमकश के बाद राहुल गांधी की मौजूदगी में विजय का होगा राजतिलक

Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony / Image Source : IBC24

Modified Date: May 10, 2026 / 08:00 am IST
Published Date: May 10, 2026 7:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज सुबह 10 बजे विजय लेंगे सीएम पद की शपथ।
  • 121 विधायकों के समर्थन से बहुमत साबित।
  • राहुल गांधी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद।

चेन्नई : Thalapathy Vijay CM Oath Ceremony तमिलनाडु की राजनीति में पिछले पांच दिनों से जारी अनिश्चितता के बादल आखिरकार छंट गए हैं। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय आज यानी रविवार सुबह 10 बजे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

Thalapathy Vijay CM गठबंधन और बहुमत का गणित

234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण कशमकश की स्थिति बनी हुई थी। 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK को सरकार बनाने के लिए 118 के जादुई आंकड़े तक पहुँचने हेतु 10 और विधायकों की आवश्यकता थी। शनिवार को द्रमुक (DMK) की सहयोगी पार्टियों, वीसीके (VCK) और आइयूएमएल (IUML) द्वारा बिना शर्त समर्थन मिलने के बाद यह रास्ता साफ हो गया।

राज्यपाल से मुलाकात और नियुक्ति

जोसेफ विजय ने शनिवार को चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। Tamil Nadu New CM बहुमत के दावे से संतुष्ट होने के बाद राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया। हालांकि, राज्यपाल ने नई सरकार को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।

सहयोगी दलों की भूमिका

इस सरकार गठन में छोटे दलों की भूमिका निर्णायक रही। सबसे पहले 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने समर्थन का हाथ बढ़ाया, जिसके बाद भाकपा (CPI) और माकपा (CPIM) के 2-2 विधायकों ने भी अपना रुख साफ किया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..