दिल्ली वन विभाग सेंट्रल रिज में एक से डेढ़ लाख पौधे लगाएगा
दिल्ली वन विभाग सेंट्रल रिज में एक से डेढ़ लाख पौधे लगाएगा
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) दिल्ली का वन विभाग सेंट्रल रिज क्षेत्र में वृक्षारोपण परियोजना शुरू करेगा, जिसके तहत लगभग 10 एकड़ खराब हो चुकी वन भूमि पर स्थानीय पेड़-पौधों लगाए जाएंगे।
इस परियोजना के तहत, विभाग प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र में तीन से पांच पौधे लगाएगा और लगभग एक से डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे।
वन एवं वन्यजीव विभाग के अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग क्षेत्र में ‘मियावाकी’ शैली की पौधारोपण पद्धति का उपयोग करके खुद से पनपने वाला वन पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जाएगा।
निविदा दस्तावेज में कहा गया है कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाली एजेंसियों के पास ‘मियावाकी’ पौधारोपण और क्षतिग्रस्त हो चुके पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से पहले जैसी स्थिति में लाने का अनुभव होना आवश्यक है।
‘मियावाकी’ पद्धति में ऐसे पौधे रोपे जाते हैं, जो साधारण पौधों की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ते हैं।
भाषा शुभम अविनाश
अविनाश

Facebook


