घर वाले शादी पर ज्यादा खर्च कर रहे थे इसलिए घर से भागी लड़की
घर वाले शादी पर ज्यादा खर्च कर रहे थे इसलिए घर से भागी लड़की
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की एक लड़की ने अपना घर इसलिए छोड़ दिया क्योकि उसकी पिता उसकी शादी में अनाप-शनाप खर्चा करना चाहते थे। घर छोड़कर हर्षिता ग्वालियर पहुंच गई जहां दो दिन तक रेलवे स्टेशन पर घूमती रही, आरपीएफ की महिला कांस्टेबल की नजर पड़ी तो वो हर्षिता को थाने ले आई। हर्षिता ने बताया कि वो यूपी के उन्नाव जिले के सोहरामऊ गांव की रहने वाली है, उसके नाना ने उसकी और उसके दो भाईयों की शादी के लिए 15 लाख रुपए दिए हैं।
उसके पिता वीरपाल सिंह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। पिता वीरसिंह हर्षिता की शादी में लड़के की मांग और शानो-शौकत के हिसाब से दस लाख से ज्यादा खर्चा करना चाहते है, हर्षिता ने इसी बात का विरोध किया और पिता को समझाया कि अगर उसकी शादी में ही इतना खर्च हो जाएगा तो उसके दो छोटे भाईयों के भविष्य के लिए क्या बचेगा।
लेकिन पिता और परिजनों ने हर्षिता को डांट-फटकार दिया। जिससे नाराज होकर वो ग्वालियर आ पहुंची जहां रेलवे स्टेशन पर ही घूमती रही। आरपीएफ ने हर्षिता के परिजनों को खबर दी। जिस पर परिजनों ने ग्वालियर के स्थानीय रिश्तेदारों को खबर देकर हर्षिता को सुपुर्दगी मे लिया। कुल मिलाकर आरपीएफ की सर्तकता से हर्षिता अपने घर सकुशल पहुंच गई।

Facebook


