IAS Officers Transfer News: तबादलों का दौर जारी! फिर हुआ कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, मिली नवीन पदस्थापना
Bihar IAS Officers Transfer News: बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

MP Transfer News | Source : File Photo
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार सौंपा।
- 1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को राज्य उद्योग विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है।
- 2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को राजस्व बोर्ड का नया अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।
पटना। Bihar IAS Officers Transfer News: बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानांतरित कर अतिरिक्त प्रभार सौंपा। एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हरजोत कौर बाम्हरा को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग (डीईएफसीसी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वह वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में एसीएस और महिला एवं बाल विकास निगम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर हैं। उद्योग तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव का प्रभार संभाल रहीं 2003 बैच की आईएएस अधिकारी बंदना प्रेयसी को समाज कल्याण विभाग में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें महिला एवं बाल विकास निगम में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी मिहिर कुमार सिंह को राज्य उद्योग विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह विभाग के नये एसीएस होंगे। वह वर्तमान में सड़क निर्माण विभाग में एसीएस हैं। राजस्व बोर्ड की अतिरिक्त सदस्य के रूप में पदस्थ 1997 बैच की आईएएस अधिकारी सफीना ए एन को मगध क्षेत्र का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि 2000 बैच के आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह मीणा को राजस्व बोर्ड का नया अतिरिक्त सदस्य नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The round of transfers continues! Many IAS officers were transferred again and got new postings

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm