चोर जरा हटके! सुपर बाजार से 65 हजार रुपए का सामान और कैश किया पार, दुकानदार के लिए पत्र छोड़कर मांगी माफी, बताई क्‍या थी मजबूरी

चोर जरा हटके! सुपर बाजार से 65 हजार रुपए का सामान और कैश किया पार, दुकानदार के लिए पत्र छोड़कर मांगी माफी, बताई क्‍या थी मजबूरी

चोर जरा हटके! सुपर बाजार से 65 हजार रुपए का सामान और कैश किया पार, दुकानदार के लिए पत्र छोड़कर मांगी माफी, बताई क्‍या थी मजबूरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: October 12, 2020 1:31 pm IST

मदुरै: चोरी की तो अब तक आपने कई घटनाएं सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको चोरी की ऐसी घटना बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये कहानी कोई ऐसे वैसे चोर की नहीं है, बल्कि एक ईमानदार चोर की है। दरअसल एक युवक ने उसी दुकान में चोरी की है, जहां पहले वो काम करता था। लेकिन उसकी ईमानदारी तो देखिए हाथ साफ करने के बाद युवक ने अपने मालिक के लिए एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने चोरी करने की बात कबूल की है।

Read More: तीन शिक्षकों पर पीएसए के तहत मामला दर्ज, छात्रों और पूर्व छात्रों के आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार उसिलामपट्टी के एक सुपरमार्केट में स्थित दुकान में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी की अंजाम दिया है। उसने करीब 65 हजार के सामान और 5000 कैश पर हाथ साफ किया। दुकानदार को मामले की जानकारी तब हुई, जब दूसरे दिन सुबह उसने दुकान खोली। दुकान से दो कंप्यूटर, एक टेलीविजन और 5000 रुपए नकद गायब थे। मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस की टीम सीसीटीवी खंगालने की कोशिश करती लेकिन इस ईमानदार चोर ने रिकॉर्ड भी गायब कर दिया था।

Read More: मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया प्रत्याशी के नाम का ऐलान, डॉ. केके ध्रव के नाम पर लगी मुहर

दुकानदार के लिए छोड़ा पत्र
आरोपी ने दुकानदार के लिए एक पत्र छोडा है, जिसमें उसने अपने पूर्व मालिक से माफी मांगी है। आरोपी ने लिखा है कि माफ करिएगा, मेरे द्वारा चुराए गए सामान से आपको सिर्फ एक महीने के बराबर नुकसान होगा लेकिन यह मेरे लिए तीन महीने के बराबर है। एक बार फिर माफी मांगता हूं।

Read More: अब सुबह 8 से रात 8 बजे तक खुली रहेंगी सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"