मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से डरने वाले ‘आप’ छोड़ दें: सिसोदिया
मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई से डरने वाले 'आप' छोड़ दें: सिसोदिया
लुधियाना, 25 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को पंजाब में पार्टी के मंत्रियों और विधायकों से कहा कि जो लोग मादक पदार्थ माफिया से लड़ने से डरते हैं, उन्हें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ देनी चाहिए।
‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत मालवा जोन की एक बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति का केंद्र है और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और वह स्वयं ऐसे नेटवर्क को खत्म करने के उद्देश्य से ही सार्वजनिक जीवन में आए थे।
सिसोदिया ने बैठक में कहा कि किसी भी नेता को जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी वार्ड या गांव में मादक पदार्थों का व्यापार जारी न रहे।
उन्होंने कहा, ‘अगर कोई भी मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने से डरता है तो उसे पार्टी छोड़ देनी चाहिए।’
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


