Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, हादसे का मंजर देख दहल जाएगा दिल

Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत, हादसे का मंजर देख दहल जाएगा दिल

Bus Fire Accident In Andhra Pradesh: लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग, 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, हादसे का मंजर देख दहल जाएगा दिल

Bus Fire Accident In Andhra Pradesh | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 26, 2026 / 10:28 am IST
Published Date: March 26, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा
  • ट्रक ने बस को मारी टक्कर
  • बस में आग से 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत

मार्कपुरम: Bus Fire Accident In Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश में गुरुवार एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई, बस स धूं-धूं कर जलने लगी। आज की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

Andhra Pradesh Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मार्कपुरम जिले में रायवरम के पास हुई है। बताया जा रहा है कि बस हैदराबाद से पामुरु की ओर जा रही थी। इसी दौरान लॉरी से टकरा गई। जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आग की चपेट में आने से करीब 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया।

घटना के बाद जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

सीएम ने जताया दुख

वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने घायलों के इलाज के बारे में विस्तार से पूछताछ की और निर्देश दिया कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाए। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कराने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।