मणिपुर के चुराचांदपुर में डूबने से तीन बच्चों की मौत
मणिपुर के चुराचांदपुर में डूबने से तीन बच्चों की मौत
चुराचांदपुर, 24 मार्च (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के शिविर के पास एक निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गंगपिमुअल गांव में सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण केंद्र के पास बारिश के पानी से भरे लगभग चार फुट गहरे गड्ढे में तीन से पांच साल के बच्चे डूब गए। उन्होंने बताया कि बच्चे खेलते समय गलती से गड्ढे में गिर गए।
अधिकारी ने बताया कि हाल ही में खोदा गया गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था।
उन्होंने बताया कि बच्चों को तुरंत चुराचांदपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि ये बच्चे गंगपिमुअल गांव के बेजर वेंग इलाके के निवासी थे।
भाषा
शुभम रंजन
रंजन

Facebook


