झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए
झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए
लातेहर (झारखंड), 21 नवंबर (भाषा) लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित ‘झारखंड जन मुक्ति परिषद’ (जेजेएमपी) के तीन माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राजधानी रांची से करीब 110 किलोमीटर दूर जिले के बेंडी जंगल में करीब 30 मिनट तक मुठभेड़ चली।
लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजानी अंजन ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों को आता देख माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी भी गोलीबारी की।’’
हालांकि, पुलिस ने कहा कि घने जंगल का फायदा उठाकर कई माओवादी फरार होने में सफल रहे।
भाषा
शफीक माधव
माधव

Facebook


