कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

Ads

कर्नाटक में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए

  •  
  • Publish Date - December 15, 2020 / 07:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

मंगलुरु, 15 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में मंगलुरु तालुक के कल्लाप में एक परिवार के तीन सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि परिवार ने संभवत: शनिवार की रात को खुदकुशी की है ।

संदेह है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को जहर दिया और फिर आत्महत्या कर ली।

यह घटना सोमवार को सामने आयी जब पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों को दो दिन तक नहीं देखे जाने पर घर की खिड़की तोड़ी तो अंदर तीनों को मृत पाया।

मुंबई के टाटा हाउसिंग में नौकरी करने वाला विनोद एक साल पहले ही गृहनगर लौटा था और कल्लाप के पास किराए के मकान में रह रहा था।

वह रियल एस्टेट का कारोबार कर रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश