Rajasthan News: मानसून की एंट्री होते ही भारी बारिश ने मचाया कहर, पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, मौके पर ही तीन लोगों की मौत
Rajasthan News: मानसून की एंट्री होते ही भारी बारिश ने मचाया कहर, पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, मौके पर ही तीन लोगों की मौत

Punjab Crime News/Image Credit: IBC24 File
- राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर।
- पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से तीन लोगों की मौत।
- कहीं-कहीं भारी-अति भारी बारिश होने का अनुमान।
जयपुर। Rajasthan News: दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता से राजस्थान के कई इलाकों में शनिवार को तेज बारिश हुई और जोधपुर में बारिश से संबंधित घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि, भीलवाड़ा में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, शनिवार सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 175 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।
विभाग के मुताबिक, कोटा में 44.9 मिमी, चित्तौड़गढ़ में 27 मिमी और जोधपुर में 12.6 मिलीमीटर बारिश हुई। विभाग ने बताया कि, कई और जगहों पर भी 12 मिलीमीटर तक बारिश हुई। वहीं पुलिस के मुताबिक, जोधपुर में एक कार के पानी से भरे बड़े गड्ढे में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दईजर इलाके में यह घटना हुई और गड्ढा लगभग छह फुट गहरा था।
Rajasthan News: पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में व्यवसायी हरिप्रकाश भंडारी (58), उनकी रिश्तेदार उर्मिला देवी (72) व एक अन्य महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश आने वाले दिनों में जारी रहेगी और भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में 22 से 24 जून को कहीं-कहीं भारी-अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
लेखक के बारे में
Web Title: Three people died after a car fell into a pit filled with water

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am