टीएमसी ने सीईसी को हटाने का प्रस्ताव लाने पर संपर्क किया, सकारात्मक रूप से विचार कर रहे: कांग्रेस

टीएमसी ने सीईसी को हटाने का प्रस्ताव लाने पर संपर्क किया, सकारात्मक रूप से विचार कर रहे: कांग्रेस

टीएमसी ने सीईसी को हटाने का प्रस्ताव लाने पर संपर्क किया, सकारात्मक रूप से विचार कर रहे: कांग्रेस
Modified Date: February 4, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: February 4, 2026 2:36 pm IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाने के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उससे संपर्क्र किया है और वह इस विषय पर सकारात्मक ढंग से विचार कर रही है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का आह्वान किया था और इस मुद्दे पर अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा था।

बनर्जी अपने राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान के तहत राष्ट्रीय राजधानी में हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीएमसी ने इस बारे में संपर्क किया है। मुझे लगता है कि पूरा विपक्ष इस पर फैसला करेगा। यह सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है, जिसे टीएमसी ने उठाया है। हम इस पर सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं।’’

भाषा हक

हक वैभव

वैभव


लेखक के बारे में