24 मई को लाल किले पर ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ के कारण दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना

24 मई को लाल किले पर 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' के कारण दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना

24 मई को लाल किले पर ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ के कारण दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना
Modified Date: May 21, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:32 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाल किले में आयोजित होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ और कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाली कई शोभा यात्राओं के कारण 24 मई को मध्य और उत्तरी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

परामर्श में कहा गया है कि जनजाति जागृति समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। शोभा यात्रा श्यामगिरि मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट से शुरू होकर लाल किले की ओर बढ़ेगी।

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि जीटी करनाल रोड पर शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक, खोया मंडी यू-टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड तक बुलेवार्ड रोड, श्यामनाथ मार्ग और लोथियन रोड पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन की संभावना है।

परामर्श में कहा गया है कि हैमिल्टन रोड पर पुल डफरिन से केला घाट तक, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग पर कोड़िया पुल से छत्ता रेल तक और नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक दोनों लेन पर आवागमन प्रभावित रहने की संभावना है।

इसमें यह भी कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर राजघाट से दिल्ली गेट तक, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक तक और निषाद राज मार्ग पर दोनों तरफ प्रतिबंध लगने की संभावना है।

राजपुर रोड और आसपास के इलाकों, रिंग रोड और चंदगी राम अखाड़ा से आईपी फ्लाईओवर तक, आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, डीडीयू मार्ग, मिंटो रोड, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार रोड और देश बंधु गुप्ता मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में