धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिल्ली में गाजीपुर सीमा के पास यातायात बहाल

धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिल्ली में गाजीपुर सीमा के पास यातायात बहाल

धरना प्रदर्शन खत्म होने के बाद दिल्ली में गाजीपुर सीमा के पास यातायात बहाल
Modified Date: October 30, 2023 / 10:16 am IST
Published Date: October 30, 2023 10:16 am IST

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में गाजीपुर सीमा के पास जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के धरना प्रदर्शन के कारण कई घंटे तक प्रभावित रहा यातायात सोमवार सुबह बहाल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कम से कम 200 लोगों ने रविवार को गाजीपुर सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग नौ और 24 को जाम कर दिया था। गाजियाबाद की दिशा में धरना प्रदर्शन के कारण दिल्ली से उत्तर प्रदेश में यातायात देर रात तक प्रभावित रहा।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सोमवार सुबह प्रदर्शन खत्म होने के बाद यातायात बहाल हो गया।’’

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में