तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

तृणमूल कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
Modified Date: March 22, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 22, 2026 5:46 pm IST

गुवाहाटी, 22 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की घोषणा की, जिसमें कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को मांडिया निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डुलू अहमद की उम्मीदवारी वापस ले ली गई।

नवीनतम सूची में पार्टी के सात उम्मीदवारों के नाम हैं, जबकि पहली सूची में 11 उम्मीदवार थे।

चमारिया निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार डुलू अहमद की उम्मीदवारी वापस लेने के बाद, टीएमसी ने अब तक 17 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

शेरमन अली अहमद, जो ‘पार्टी अनुशासन का बार-बार उल्लंघन करने’ के कारण विधायक के रूप में अपने वर्तमान कार्यकाल के अधिकांश समय तक कांग्रेस से निलंबित रहे, इस महीने की शुरुआत में एक अन्य विपक्षी पार्टी, रायजोर दल में शामिल हो गए थे।

चूंकि, रायजोर दल अब कांग्रेस सहित छह दलों के विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है, इसलिये शनिवार देर रात प्रकाशित अपनी अंतिम सूची में उसने अहमद को टिकट देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद तीन बार के विधायक अहमद टीएमसी में शामिल हो गए और उन्हें मांडिया से तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी सूची में घोषित अन्य उम्मीदवारों में हाजो-सुआलकुची से रोजी अहमद, गुवाहाटी सेंट्रल से अभिजीत मजूमदार, चाबुआ-लाहोवाल से इनुस कुमार कंदन, मरियानी से परेश बोरा, करीमगंज उत्तर से परिमल रंजन रॉय और करीमगंज दक्षिण से अजीज अहमद खान शामिल हैं।

दूसरी सूची में कहा गया है, ‘पहली सूची (क्रम संख्या छह) में संशोधन – चमारिया विधानसभा क्षेत्र (एलएसी संख्या 27) से उम्मीदवारी वापस ले ली गई है।’

पहली सूची में घोषित पार्टी उम्मीदवारों में उदंगश्री नरज़ारी (कोकराझार), मोमिनुर इस्लाम (बिलासीपारा), कौशिक रंजन दास (अभयपुरी), कल्याणी कलिता (बजाली), राजन चौहान (गोरेश्वर), हरे कृष्ण डेका (मंगलदाई), फजीउर रहमान लस्कर (काटीगोरा) और शाहजहां लस्कर (सोनाई) शामिल हैं।

असम विधानसभा की 126 सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में