त्रिपुरा: नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के दौरान दो बच्चों की हत्या की
त्रिपुरा: नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के दौरान दो बच्चों की हत्या की
अगरतला, 27 जून (भाषा) त्रिपुरा के धलाई जिले में शनिवार को 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लकड़ी के तख्ते से वार कर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना गंदाचेर्रा थाना क्षेत्र के उल्ताचारा ब्रू पुनर्वास केंद्र में हुई।
उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद उस व्यक्ति और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘झगड़े के दौरान दोनों बच्चे रोने लगे। गुस्से में आकर उस व्यक्ति ने कथित तौर पर लकड़ी के तख्ते से उन पर हमला किया। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।’
उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


