टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर अगले चार सप्ताह तक के लिए रोक
टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर अगले चार सप्ताह तक के लिए रोक
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच “सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित खबरें” दिखाए जाने पर रोक लगाने के उद्देश्य से टीवी न्यूज चैनलों की टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (टीआरपी) रिपोर्टिंग पर लगी रोक चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने छह मार्च को टेलीविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) को टीवी न्यूज चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश दिया था। अब यह रोक चार हफ्तों या अगले आदेश तक जारी रहेगी।
इससे पहले यह रोक छह मई तक के लिए बढ़ाई गई थी।
एक अधिकारी ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बीएआरसी को निर्देश दिया है कि वह न्यूज टीवी चैनलों की टीआरपी रिपोर्टिंग पर लगी रोक चार सप्ताह के लिए बढ़ाए।
अधिकारियों ने बताया कि यह निर्देश कुछ न्यूज चैनलों पर दिखाई जा रही अनावश्यक सनसनीखेज और अटकलों पर आधारित खबरों पर रोक लगाने के लिए दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच आम लोगों खासकर उन लोगों के बीच घबराहट पैदा कर सकती हैं, जिनके रिश्तेदार या परिचित वहां रहते हैं या प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन

Facebook


