कोच्चि में तटरक्षक मुख्यालय के समीप ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो अमेरिकी पर्यटकों पर मामला दर्ज

कोच्चि में तटरक्षक मुख्यालय के समीप ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो अमेरिकी पर्यटकों पर मामला दर्ज

कोच्चि में तटरक्षक मुख्यालय के समीप ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो अमेरिकी पर्यटकों पर मामला दर्ज
Modified Date: March 22, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: March 22, 2026 3:43 pm IST

कोच्चि, 22 मार्च (भाषा) केरल में फोर्ट कोच्चि स्थित तटरक्षक मुख्यालय के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी केटी मिशेल फेल्प्स (32) और क्रिस्टोफर रॉस हार्वे (35) कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं।

फोर्ट कोच्चि थाने के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर्यटक के रूप में कोच्चि आए थे और शनिवार सुबह तटरक्षक मुख्यालय के पास ड्रोन से वीडियो बनाते हुए देखे गए।

पर्यटन पुलिस ने उन्हें देखा और हिरासत में ले लिया।

फोर्ट कोच्चि ‘रेड जोन’ के अंतर्गत आता है, जहां ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र में नौसेना और तटरक्षक बल के प्रतिष्ठान स्थित हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक ड्रोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जारी जांच के तहत पुलिस के सामने पेश होने के नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया।

भाषा गोला दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में