उत्तराखंड के टिहरी में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी में वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: August 30, 2023 / 12:37 am IST
Published Date: August 30, 2023 12:37 am IST

नयी टिहरी, 29 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्व अधिकारी गंगा प्रसाद पेटवाल ने बताया कि दुर्घटना जाखणीधार ब्लॉक में निरालीधर-दापोली-सुनाली रोड पर कुमरू डांग के पास हुई।

उन्होंने बताया कि घायल को हिंडोलाखाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना में हताहत हुए लोग जाखणीधार से सुनाली पालकोट गांव जा रहे थे।

वाहन चालक भीम सिंह नेगी (60) और हरीश लाल (38) की मौके पर ही मौत हो गई। पेटवाल ने बताया कि दुर्घटना में बुद्धि प्रकाश (50) घायल हो गये।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में