टिहरी में जीप और ट्रेलर ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत

टिहरी में जीप और ट्रेलर ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत

टिहरी में जीप और ट्रेलर ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत
Modified Date: June 1, 2023 / 08:40 pm IST
Published Date: June 1, 2023 8:40 pm IST

नयी टिहरी(उत्तराखंड), एक जून (भाषा) टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक जीप और ट्रेलर ट्रक की भिडंत हो जाने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा चार अन्य घायल हो गए ।

टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीनधारा के समीप श्रीनगर की ओर जा रही बोलेरो जीप ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी ।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को देवप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ।

भुल्लर के मुताबिक हादसे के समय बोलेरो जीप में हलवाई सवार थे जो पीलीभीत से श्रीनगर काम करने जा रहे थे ।

मृतकों की पहचान सोहन सिंह पुंडीर और रमेश के रूप में हुई है ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में